स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने को लेकर प्रशिक्षण सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने को लेकर प्रशिक्षण सम्पन्न

15 से 29 जून तक ग्राम सभाओं में होगा पात्र लाभार्थियों का सत्यापन

जिला​​धिकारी समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

पायनियर संवाददात। महराजगंज

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने के संबंध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की मानक संचालन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बताया गया कि सर्वेक्षण कार्य जनवरी 2025 से 15 मई 2025 तक कराया गया था। बाद में भारत सरकार के निर्देशानुसार नए लाभार्थियों का डेटा कैप्चर करने के लिए समय सीमा बढ़ाकर 14 अक्टूबर 2025 तक कर दी गई, जिसके अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

 

अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 81,142 परिवारों का सेल्फ सर्वे तथा 12,914 परिवारों का सर्वेक्षणकर्ताओं द्वारा एसिस्टेड सर्वे किया गया। इस प्रकार कुल 94,056 परिवारों का सर्वेक्षण संपन्न हुआ। सेल्फ सर्वे के सभी 81,142 मामलों का लेखपालों एवं ग्राम सचिवों द्वारा सत्यापन किया गया। वहीं कुल सर्वेक्षित परिवारों में से 34,707 परिवारों की रैंडम जांच एडीओ स्तर के अधिकारियों द्वारा की गई।सर्वेक्षण के बाद अपात्र परिवारों को सूची से हटाने के लिए भारत सरकार द्वारा 31,067 एक्सेप्टेड केस एवं 62,989 डिस्प्यूट केस उपलब्ध कराए गए।

 

इनमें से 12,788 विवादित मामलों का पुनः सत्यापन एडीओ स्तर के अधिकारियों से कराया गया।प्रशिक्षण में बताया गया कि अब सिस्टम जनरेटेड पात्र लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा दी गई है। जिलाधिकारी ने 15 जून से 29 जून 2026 तक ग्राम सभाओं की बैठकों के लिए रोस्टर जारी किया है। इन बैठकों में प्रत्येक पात्र लाभार्थी के विवरण और तथ्यों का पुनः सत्यापन किया जाएगा। किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर ग्राम पंचायत स्तर पर उसे अपडेट किया जाएगा।बैठकों के दौरान फोटोग्राफ एप के माध्यम से अपलोड किए जाएंगे।

 

इसके बाद विकास खंड स्तर पर आवश्यक संशोधन कर ग्राम सभा की कार्यवाही को निवर्तमान प्रधान अथवा प्रशासक तथा ग्राम सचिव के हस्ताक्षर के साथ आवास सॉफ्ट पर अपलोड किया जाएगा।जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह परियोजना निदेशक, सभी सहायक विकास अधिकारी, ग्राम सचिव, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं आवास सहायक उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें