स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

छह दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप , परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

छह दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप , परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

अमरिया थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अमरिया पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हरहरपुर निवासी 20 वर्षीय शिव कुमार पुत्र सोमपाल एक जून को अचानक घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद दो जून को पिता सोमपाल ने अमरिया थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।


रविवार सुबह गांव के किसान प्रेमपाल अपने गन्ने के खेत पर पहुंचे तो वहां एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पहचान होने पर मृतक शिव कुमार निकला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल, अमरिया थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि शिव कुमार की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंका गया है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पोल्ट्री फार्म में आग लगने पर मृतक पर दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट

परिजनों के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति के पोल्ट्री फार्म में 20 मई को आग की घटना हुई थी। पोल्ट्री फार्म स्वामी ने मृतक पर आग लगाने का आरोप लगाकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने वाले पर ही हत्या का आरोप लगाया है। बहरहाल अमरिया पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

रिपोर्ट-अदनान खान

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें