स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

एआई तकनीक की कड़ी निगरानी में हुई टीजीटी परीक्षा

एआई तकनीक की कड़ी निगरानी में हुई टीजीटी परीक्षा

-टीजीटी परीक्षा के पहले दिन 11 फर्जी परीक्षार्थी चिन्हित, 9 गिरफ्तार, 2.21 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अंतर्गत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 3539 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का प्रथम दिन बुधवार को प्रदेश के 36 जनपदों में शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुआ। परीक्षा के लिए कुल 8,68,531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा 3 एवं 4 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि 3 जून दिन बुधवार को प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान एवं उर्दू विषय तथा द्वितीय पाली में हिन्दी, गणित, कृषि एवं संगीत गायन विषय की परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली की परीक्षा प्रदेश के 514 परीक्षा केन्द्रों तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 508 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग मुख्यालय में स्थापित एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से सभी परीक्षा केन्द्रों की सतत निगरानी की गई। आयोग के सदस्यगण, सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एआई कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई।

डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में संदिग्ध अभ्यर्थियों की जांच के दौरान लखनऊ, बरेली एवं चित्रकूट में दो-दो तथा जौनपुर एवं मिर्जापुर में एक-एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। वहीं द्वितीय पाली में लखनऊ में दो तथा हाथरस में एक फर्जी परीक्षार्थी दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। कुल 11 फर्जी परीक्षार्थियों में से 9 को स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 2 परीक्षा केन्द्रों से फरार हो गए। सभी मामलों में विधिक कार्रवाई की जा रही है। आयोग अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। 3 जून को आयोजित परीक्षा में कुल 2,21,489 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इनमें महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी 45.41 प्रतिशत तथा पुरुष अभ्यर्थियों की भागीदारी 52.42 प्रतिशत रही।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें