स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजापायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजा

तीन दशक तक भाजपा में रहे हरबीर मलिक ने छोड़ा साथ, सपा में शामिल

तीन दशक तक भाजपा में रहे हरबीर मलिक ने छोड़ा साथ, सपा में शामिल

-अखिलेश यादव के सामने ली सदस्यता, शामली और थानाभवन से टिकट के रहे दावेदार

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। भाजपा में करीब तीन दशक तक सक्रिय रहे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरबीर मलिक ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के पुराने नेताओं में शुमार हरबीर मलिक के इस कदम से शामली की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

गांव करौदा हाथी निवासी हरबीर मलिक लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय थे। उन्होंने युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष समेत संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। इसके बाद वह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। जिले में उनकी गिनती पार्टी के अनुभवी नेताओं में होती थी। ऐसे में उनका भाजपा छोड़कर सपा में जाना स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। हरबीर मलिक भाजपा से शामली और थानाभवन विधानसभा सीटों पर टिकट के दावेदार रहे हैं। पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के साथ वह जिले की राजनीति में भी सक्रिय रहे। हाल ही में भाजपा जिलाध्यक्ष के चयन के दौरान भी उनका नाम चर्चाओं में आया था, लेकिन पार्टी ने रामजी लाल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। अब हरबीर मलिक के सपा में शामिल होने के बाद जिले में नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शामली जिले की शामली, थानाभवन और कैराना विधानसभा सीटों पर भाजपा, सपा और रालोद की राजनीतिक गतिविधियां महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। ऐसे में भाजपा के तीन दशक पुराने नेता का सपा में जाना आगामी चुनावों के लिहाज से चर्चा का विषय बन गया है। हरबीर मलिक के इस फैसले से सपा को स्थानीय स्तर पर कितना लाभ मिलेगा और भाजपा की राजनीति पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें