स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

तमसा नदी के पुल के पास सड़क पर गहरा गड्ढा, हर पल हादसे का खतरा

तमसा नदी के पुल के पास सड़क पर गहरा गड्ढा, हर पल हादसे का खतरा

  • बारिश से लगातार बढ़ रहा गड्ढा, जरा सी चूक पड़ सकती है भारी; जिम्मेदारों की अनदेखी से राहगीरों की जान जोखिम में।

पायनियर संवाददाता। हजपुरा, अम्बेडकरनगर

 सम्मनपुर क्षेत्र में सुल्तानगढ़ के पास तमसा नदी पर बने पुल के समीप सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए खतरे का सबब बन गया है। बारिश के कारण गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क की ऊपरी सतह से गड्ढे की वास्तविक गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, ऐसे में वाहन चालकों के लिए यह जानलेवा साबित हो सकता है।

इस मार्ग पर दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता रहता है। गड्ढे के किनारे सड़क की मिट्टी कटने से स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। खासकर तेज रफ्तार से आने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। रात के अंधेरे में गड्ढा दिखाई न देने पर कोई भी वाहन चालक इसकी चपेट में आ सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के चलते सड़क के किनारे कटाव बढ़ने से खतरा लगातार गहराता जा रहा है। इसके बावजूद यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराकर गड्ढे की मरम्मत कराई जाए और तब तक दुर्घटना रोकने के लिए चेतावनी संकेतक व बैरिकेडिंग लगाई जाए, ताकि किसी की जान जोखिम में न पड़े।


साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें