स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनीफर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तारपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थानवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनीफर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तारपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

स्वास्थ्यकर्मी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने में देरी ना करे सरकार

स्वास्थ्यकर्मी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने में देरी ना करे सरकार
गुरुग्राम के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति की बैठक में मौजूद पेंशन बहाली संघर्ष समिति के पदाधिकारी व अस्पताल स्टाफ।

  • नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में पेंशन बहाली संघर्ष समिति की हुई बैठक
  • स्वास्थ्य कर्मचारियों से आंदोलन में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील
  • बोले-यह कर्मचारियों के भविष्य का सवाल, सरकार जल्द लागू करे योजना

गुरुग्राम। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कराने को लेकर चल रहे आंदोलन की कड़ी में सोमवार को नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में पेंशन बहाली संघर्ष समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से इस संघर्ष में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की। साथ ही सरकार से मांग की कि ओल्ड पेंशन स्कीम को जल्द लागू किया जाए, क्योंकि यह कर्मचारियों के भविष्य का सवाल है। पुरानी पेंशन हर कर्मचारी का हक है और यह हक हर हाल में मिलना चाहिए।


बैठक की अध्यक्षता पेंशन बहाली संघर्ष समिति के गुरुग्राम जिला प्रधान डा. सुशील कटारिया ने की। बैठक में काफी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन और अन्य संगठन जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष डा. सुशील कटारिया ने पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी हैं। सेवानिवृति के बाद एक कर्मचारी की यह भविष्य निधि होती है। इसी से उसका व परिवार का जीवन सुगम तरीके से चलता है। पेंशन बंद होने के बाद कर्मचारियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसलिए ओल्ड पेंशन स्कीम कर्मचारियों के लिए जरूरी है। कर्मचारी अपने नौकरी समय में सरकार और देश के लिए काम करते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन अगर उनकी जरूरतों के अनुसार पर्याप्त नहीं होती है तो बुढ़ापे में उन पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। रिटायरमेंट के बाद दवाइयों, स्वास्थ्य सेवाओं, आवास और परिवार की जरूरतों का खर्च लगातार बढ़ता है। ऐसे समय में नियमित और भरोसेमंद पेंशन आय का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।


सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल से एसएनओ पूनम सहराय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य सभी विभागों में कार्यरत लाखों कर्मचारी दिन-रात अपनी ड्यूटी को पूरी निष्पक्षता और जिम्मेदारी से करते हैं। फिर भी रिटायरमेंट के बाद उनके भविष्य को लेकर कोई ठोस योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) में कर्मचारियों को वह सुरक्षा नहीं मिल रही जो पुरानी योजना में मिलती थी। इसलिए ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करना समय की मांग है। पूनम सहराय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से कर्मचारियों का ओपीएस के आंदोलन का पूर्ण समर्थन है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक अपने संस्थान में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के लिए पेंशन केवल एक भुगतान नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा का आधार है। इस सुरक्षा चक्र को मजबूत किया जाना चाहिए, ना कि कमजोर।
-------------------------------------------------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें