स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफ

सेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहत

सेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहत

गौरव कुमार। हरिद्वार

संत शिरोमणि गुरु रविदास समाज कल्याण समिति की ओर से रविवार को डॉ. अंबेडकर भवन, इंदिरा विहार कॉलोनी, सुनेहरा रोड में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रूप सिंह दधैरा ने फीता काटकर किया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में डॉ. उमेश कुमार, डॉ. राज कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अक्षिता शर्मा, डॉ. अक्षी राज कटारिया और डॉ. पोपिन कुमार ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।

शिविर में हीमोग्लोबिन, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की निःशुल्क जांच की गई। मरीजों को जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। समिति के संचालक मंडल ने कहा कि ऐसे शिविरों से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। शिविर में रूप सिंह दधैरा, राजपाल सिंह, ईश्वर सिंह, सुलेख चंद, डॉ. मेघराज सिंह, प्रद्युम्न कुमार, तिलक राम, आनंद प्रकाश, लक्ष्मी चंद, अधिवक्ता रमेश चंद्र सनावरे और राजवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं देना उद्देश्य

संत शिरोमणि गुरु रविदास समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। शिविर में पहुंचे नागरिकों ने निःशुल्क जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों की सुविधा की सराहना की। कविता, नशीमन, जहीर अहमद, राजेश्वरी, अंगूरी, पूनम कुमारी और दीदार खान सहित अन्य लोगों ने समिति के प्रयास को जनहितकारी बताया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें