स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौतगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

नवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनी

नवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनी

बरेली। नवाबगंज उपमंडी समिति में धान की तौल में हो रही देरी से किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि वे कई दिनों से धान से भरी ट्रालियां लेकर मंडी में खड़े हैं, लेकिन उनकी उपज की तौल नहीं हो पा रही है। किसानों की शिकायत पर आम आदमी पार्टी की नेता एडवोकेट सुनीता गंगवार मंडी पहुंचीं और उनकी समस्याएं सुनीं।किसानों ने मंडी प्रशासन पर छोटी-छोटी कमियां निकालकर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया।

 उनका कहना है कि तौल में देरी के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और समय भी बर्बाद हो रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि निजी धान मिलों में कम दाम पर धान की तौल कराई जा रही है, जबकि मंडी में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद उनकी उपज की तौल नहीं हो पा रही है।एडवोकेट सुनीता गंगवार ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ना गंभीर चिंता का विषय है।

 उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, धान की तौल समय पर सुनिश्चित करने और किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है और उन्हें धान की तौल में हो रही देरी से कब तक राहत मिलती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें