फर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तार

बरेली। फर्जी फर्म के माध्यम से करोड़ों रुपये की बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास आॅन कर कर चोरी करने के मामले में इज्जतनगर पुलिस और जीएसटी एसआईटी की टीम ने वांछित आरोपी अमन कश्यप को गिरफ्तार किया है। राज्य कर विभाग की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने उसे 15 अक्टूबर की रात करीब 11:10 बजे बिहारीपुर सिविल लाइंस स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।
राज्य कर विभाग के उपायुक्त, खंड-08 बरेली की लिखित शिकायत पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अमन कश्यप पुत्र राजेश कश्यप ने अपनी फर्म मेसर्स जागेश्वर ट्रेडर्स (जीएसटीआईएन-09ब्ज्ॅच्।5855र्श्र1ल्) के माध्यम से फर्जी बिलिंग कर बोगस आईटीसी का लाभ लिया और दूसरे व्यापारियों को भी आईटीसी पास आॅन की। विभागीय जांच में फर्म का घोषित व्यापार स्थल मौल्या मार्केट, छोटी बिहार, पीलीभीत बाईपास पर अस्तित्व में नहीं मिला।
शिकायत के अनुसार, इस मामले में करीब 3.06 करोड़ रुपये की कर चोरी की गई।पुलिस के मुताबिक, प्रशांत गुप्ता पहले भी जीएसटी धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उसके खिलाफ अन्य मुकदमों में भी जांच और तलाश जारी है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।



