स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफ

आस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

आस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

पायनियर बाराबंकी। जनपद की ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक विश्वविख्यात देवा मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक किया जाएगा। मेले की तैयारियों, निर्धारित कार्यक्रमों तथा विभिन्न आकर्षणों के संबंध में जानकारी देने के लिए जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी/देवा मेला कमेटी सचिव निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विवेक तिवारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल,सीओ सिटी मो0आफताब आलम, प्रभारी सूचना अधिकारी मयंक तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की पावन नगरी देवा में आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मेला गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी सौहार्द, भाईचारे और आध्यात्मिक आस्था का विशिष्ट प्रतीक है। दस दिवसीय मेले में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ लोक संस्कृति, संगीत, साहित्य, खेलकूद और मनोरंजन से जुड़ी विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मेले का उद्देश्य जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव एवं सांस्कृतिक एकता के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना है।

  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश-प्रदेश के कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू

जिलाधिकारी ने बताया कि मेले के दौरान प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 अक्टूबर को सुगम संगीत की संध्या एवं इंडियन आइडल फेम मोहम्मद दानिश की म्यूजिकल नाइट, 29 अक्टूबर को चादर अर्पण, स्थानीय कलाकारों की कव्वाली एवं सीरतुन्नबी, 30 अक्टूबर को भजन संध्या और मानस कार्यक्रम आयोजित होंगे। 31 अक्टूबर को स्वर झंकार, गजल नाइट में अविनाश मिश्रा एवं सूफी ख्याल बैंड की प्रस्तुति दर्शकों को आकर्षित करेगी। 1 नवंबर को रंग-ए-झूम एवं कबीर कैफे बैंड के साथ सूफी नाइट, 2 नवंबर को मुशायरा, 3 नवंबर को ‘धरोहर और गूंज’ कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन तथा 4 नवंबर को ‘परिधान-ए-अवध’ फैशन शो के साथ प्रख्यात गायक जावेद अली की मेगा नाइट का आयोजन किया जाएगा।

  • खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं रचनात्मक गतिविधियों को मिलेगा मंच

मेले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हॉकी, कबड्डी, दंगल, वॉलीबॉल, क्रिकेट एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त वाद-विवाद, निबंध, मेहंदी, चित्रकला, रंगोली एवं बेबी-शो जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों, युवाओं और अन्य प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेले के प्रमुख आकर्षण होंगे। विभिन्न दिवसों पर आयोजित होने वाली इन गतिविधियों से मेले में सांस्कृतिक विविधता और उत्सवी वातावरण बना रहेगा।

  • 5 नवंबर को इको-फ्रेंडली आतिशबाजी के साथ होगा समापन

समापन समारोह अपराह्न 4 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें स्मारिका विमोचन एवं प्रशस्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी की मौजूदगी में इको-फ्रेंडली आतिशबाजी के साथ मेले का समापन होगा। इस आयोजन के माध्यम से पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और उत्सव की गरिमा को साथ लेकर चलने का संदेश दिया जाएगा।

  • सुरक्षा एवं जनसुविधाओं के प्रभावी प्रबंधन पर विशेष ध्यान

जिलाधिकारी ने कहा कि देवा मेले में आने वाले जायरीन, श्रद्धालुओं और अन्य आगंतुकों की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके दृष्टिगत संबंधित विभागों के समन्वय से यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अग्निशमन सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि मेले में आने वाले लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके। आस्था, अदब और सांस्कृतिक एकता का संदेश देगा देवा मेला देवा मेला केवल एक पारंपरिक आयोजन नहीं, बल्कि अवध की साझा विरासत, सूफियाना रूहानियत, साहित्यिक अभिव्यक्ति और सामाजिक सद्भाव का जीवंत उत्सव है। जिलाधिकारी ने मेले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह आयोजन जनपद की विशिष्ट पहचान को सुदृढ़ करने के साथ ही आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश प्रसारित करेगा। उन्होंने मेले की व्यापक जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें