स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनीफर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तारपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थानवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनीफर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तारपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

सोशल मीडिया पर हथियार लहराना वालों के 59 अकाउंट किए डिलीट

सोशल मीडिया पर हथियार लहराना वालों के 59 अकाउंट किए डिलीट
  • -गुरुग्राम पुलिस के ऑपरेशन अंकुश में ये अकाउंट किए गए डिलीट
  • -पुलिस ने खंगाले करीब 2000 सोशल मीडिया अकाउंट
गुरुग्राम। रील के लिए हथियार लहराकर बदमाशी दिखाने वालों पर गुरुग्राम पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस के ऑपरेशन अंकुश के तहत करीब 2000 सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले गए, जिसमें से 59 अकाउंट आपत्तिजनक पाए गए। पुलिस ने इन अकाउंट संचालकों को काबू कर उनकी रील/वीडियो डिलीट करवाई हैं।
गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाली रीलों पर अंकुश लगाने के लिए नौ सितंबर 2026 को ऑपरेशन अंकुश शुरू किया था। सोशल मीडिया सेल ने लगातार निगरानी करते हुए लगभग 2000 अकाउंट की जांच की। जांच के दौरान 42 अकाउंट ऐसे मिले जिन पर हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा था, जबकि 17 अकाउंट पर आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाली रील/वीडियो पोस्ट की गई थीं। इन रीलों में बदमाशी और गैंगस्टर वाले गानों के साथ हथियार लहराए जा रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 59 अकाउंट संचालकों को काबू किया और उनसे आपत्तिजनक कंटेंट डिलीट करवाया। साथ ही उन्हें समझाया गया कि इस तरह की सामग्री समाज में गलत संदेश देती है और युवाओं पर बुरा असर डालती है।


कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों के पास से रील में दिखाए गए अवैध हथियार भी बरामद हुए। अवैध हथियार मिलने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, जिन मामलों में वैध लाइसेंसी हथियार दूसरों को रील बनाने के लिए दिए गए थे, उनके लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों की काउंसलिंग भी की और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी। गुरुग्राम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सकारात्मक संदेश और जागरुकता के लिए करें। हथियारों का दिखावा और अपराध को महिमामंडित करने वाली रील न बनाएं, न ही शेयर करें। ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की सोशल मीडिया पर निगरानी आगे भी जारी रहेगी।
-----------------------------------------------------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें