स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

सूचना नहीं देने पर हरियाणा सूचना आयोग सख्त

सूचना नहीं देने पर हरियाणा सूचना आयोग सख्त

  • फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त को व्यक्तिगत पेशी के निर्देश
  • आरटीआई मामले में जवाब दाखिल करने के बावजूद मांगी गई जानकारी नहीं मिलने पर आयोग ने जताई नाराजगी, 22 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराने के मामले में हरियाणा राज्य सूचना आयोग ने फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों पर सख्ती दिखाई है। आयोग ने नगर निगम के जन सूचना अधिकारी एवं संयुक्त आयुक्त (टी) को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने और अद्यतन लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा और सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।


आयोग के 6 अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुसार, यह मामला शिकायत संख्या 266/2025 और कारण बताओ नोटिस संख्या 736/2026 से संबंधित है। शिकायतकर्ता दीपक त्रिपाठी ने आयोग को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि 24 जुलाई 2026 के निर्देशों और कारण बताओ नोटिस जारी होने के बावजूद उन्हें अब तक मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
सुनवाई के दौरान नगर निगम के जन सूचना अधिकारी एवं कार्यकारी अभियंता एस. सतपाल ने कहा कि मांगी गई जानकारी उनके कार्यालय से संबंधित नहीं है। उन्होंने 11 सितंबर 2026 को अपना लिखित जवाब दाखिल करने और संबंधित सूचना संयुक्त आयुक्त (टी) से जुड़ी होने की बात कही। आयोग ने मामले के तथ्यों को देखते हुए अगली सुनवाई 22 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे निर्धारित की है। संयुक्त आयुक्त (टी) को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अद्यतन लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतकर्ता को भी निर्धारित तिथि पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहने को कहा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 20 के तहत दंडात्मक कार्यवाही सहित उचित कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, कार्यकारी अभियंता एस. सतपाल को इस मामले की आगामी सुनवाई में उपस्थित होने से छूट दी गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें