स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

शासन ने पहली मर्तवा परिषदीय विद्यालयों में शुरु किया सुरक्षा आडिट,कई विंदुओं पर हो रही जांच

शासन ने पहली मर्तवा परिषदीय विद्यालयों में शुरु किया सुरक्षा आडिट,कई विंदुओं पर हो रही जांच

  • एक दिन में चार विद्यालयों का हो रहा सुरक्षा आडिट

पायनियर संबाददाता।हमीरपुर

शासन ने पहली मर्तवा बच्चों की सुरक्षा को देखते हुये सभी परिषदीय विद्यालयों मेें सुरक्षा आडिट कराना शुरु कर दिया है जिसमे फिलहाल तेरह विद्यालयों का आडिट हो चुका है। एक दिन में चार विद्यालयों का सुरक्षा आडिट किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक शासन ने मासूम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पहली मर्तवा हरेक विद्यालय में सुरक्षा आडिट के तहत भवन की मजबूती,पानी टपकना,फायर उपकरण लगना,रोड निर्माण समेत अन्य विंदुओ पर जांच शुरु कर दी है, ताकि किसी विद्यालय में बच्चे के साथ कोई अनहोनी न होने पाये, जिले में 967 परिषदीय विद्यालयों की सुरक्षा आडिट किया जा रहा है इसकी जिम्मेदारी टाइम्स क्रो कंपनी कर रही है इसमे कम से कम चार लोग शामिल है एक दिन में चार विद्यालयों के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गयी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकेश खरवार ने बताया कि वैसे पचास विद्यालयों की आडिट जांच हो गयी है मगर तेरह विद्यालयों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे फिलहाल सही पाये गये है कई विद्यालयों में अग्निशमन उपकरण नही लगे है जिन्हे लगवाया जायेगा। कंपोजिट विद्यालयों का भी आडिट निरीक्षण किया जायेगा। जो कमियां होगी वह आडिट एजेंसी शासन को रिपोर्ट करेगी। जिससे भविष्य में कोई अनहोनी न होने पाये।
जर्जर विद्यालयों के लिये बारह करोड की पहली किश्त जारी : परिषदीय एक सौ छह जर्जर विद्यालयों को बारह करोड की लागत से नवीन भवन बनाने का काम शुरु हो गया है, जिसमे अडसठ प्राइमरी व अडतीस जूनियर हाई स्कूल विद्यालय शामिल है। जिले में हर साल जर्जर प्राइमरी व जूनियर विद्यालयों का निरीक्षण कर नये भवन के लिये शासन से पैसा मांगा जाता है जिसमे शासन ने जर्जर अडसठ प्राइमरी व अडतिस जूनियर हाई स्कूलों की नवीन भवन बनवाया जा रहा है इसके लिये शासन ने प्राइमरी के लिये 35 लाख 36 हजार,जूनियर हाई स्कूल के लिये 29 लाख 44 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है शासन ने कुल बजट का पचास फीसदी बजट जारी कर दिया है जिसमे करीब 12 करोड रुपये बजट आ गया है और एसएमसी के खाते में पहुच गया है। बीएसए ने बताया कि धनराशि खर्च होने के बाद दूसरी किश्त भी जारी हो जायेगी।

डीएम के निरीक्षण में बच्चो को दूध की जगह मट्ठा दिया,जवाब तलब किया : जिलाधिकारी अशोक कुमार ने ने बुधवार को कुरारा ब्लाक के पतारा गांव में कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमे बच्चों को मेन्यू में दूध के स्थान पर मट्ठा दिया गया था बच्चों को गणित नही पढायी जा रही थी जिलाधिकारी के निरीक्षण में बच्चों ने इंचार्ज हेडमास्टर वृजेंद्र कुमार की शिकायतों की झडी लगा दी, बीएसए ने हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा है,डीएम के निरीक्षण में स्कूल में गंदगी का अंबार पाया गया बीएसए मुकेश खरवार ने हेडमास्टर से जवाब तलब किया है इसके पहले हेडमास्टर को निलंबित किया जा चुका है। समय से कोई भी शिक्षक विद्यालय नही आता है,बीएसए ने हेडमास्टर से जवाब तलब कर कडी चेतावनी जारी की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें