स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कड़ी सतर्कता में संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव, एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षणमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज 808 जोड़ों का हुआ विवाह, नवदंपतियों को मिला आशीर्वादमतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर सक्रिय रहें कांग्रेसी: मिर्जा अशफाक सकलैनीसंकट में बड़े काम की चीज है डिजिटल अलर्ट!पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज का चौथा व्याख्यान संपन्नसंचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, 26 डेंगू और 19 मलेरिया मरीज मिलेगुलाबी मीनाकारी के फाइटर प्लेन में दिखा देशप्रेम, काशी के हुनर को मिला नया आसमानपीएचसी सिकरारा के चिकित्सा अधिकारी कई दिनों से अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देशफॉरेंसिक जांच में तेजी लाएगा एआई, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरीमीरगंज पुलिस ने बिजली तार चोरी का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तारकड़ी सतर्कता में संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव, एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षणमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज 808 जोड़ों का हुआ विवाह, नवदंपतियों को मिला आशीर्वादमतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर सक्रिय रहें कांग्रेसी: मिर्जा अशफाक सकलैनीसंकट में बड़े काम की चीज है डिजिटल अलर्ट!पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज का चौथा व्याख्यान संपन्नसंचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, 26 डेंगू और 19 मलेरिया मरीज मिलेगुलाबी मीनाकारी के फाइटर प्लेन में दिखा देशप्रेम, काशी के हुनर को मिला नया आसमानपीएचसी सिकरारा के चिकित्सा अधिकारी कई दिनों से अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देशफॉरेंसिक जांच में तेजी लाएगा एआई, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरीमीरगंज पुलिस ने बिजली तार चोरी का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

सेवा संकल्प अभियान के तहत मजखाली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 479 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत मजखाली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 479 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा विकासखंड द्वारहाट के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मजखाली में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की उपस्थिति में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय जनता को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर में कुल 658 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को संचालित योजनाओं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

शिविर में जनसामान्य द्वारा 43 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से सभी 43 शिकायतों का निस्तारण किया गया। विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र बनाए जाने हेतु 95 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। वहीं विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से 479 लोगों को लाभान्वित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। शिविर में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, खंड विकास अधिकारी निवेदिता खुल्वे, जिला पंचायत सदस्य दीपक प्रभाकर, ग्राम प्रधान निर्मला देवी, हेमा अधिकारी, हेमा बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें