कड़ी सतर्कता में संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव, एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
गांधी इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने किया मतदान, लोकतंत्र को बताया मजबूत

तिकुनियां/बेलरायां-खीरी। क्षेत्र में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर गहमागहमी रही। प्रशासन ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे।
मतदान में तहसील निघासन क्षेत्र के इंटर कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्री गांधी इंटर कॉलेज बेलरायां के साथ-साथ आरएन इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाई।
क्षेत्र में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पुलिसकर्मियों ने लगातार निगरानी रखी। अधिकारियों ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
मतदान के बाद शिक्षकों ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है। इसके माध्यम से मतदाता अपनी पसंद के प्रतिनिधि का चयन करते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। शिक्षक समाज को जागरूक करने के साथ-साथ स्वयं भी अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग हैं।



