स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

पीएचसी सिकरारा के चिकित्सा अधिकारी कई दिनों से अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देश

सीएमओ के औचक निरीक्षण में 165 प्रकार की दवाएं मिलीं

पीएचसी सिकरारा के चिकित्सा अधिकारी कई दिनों से अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देश

पायनियर। जौनपुर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशांक शांडिल कई दिनों से अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीएमओ ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई संतोषजनक मिली। सीएमओ ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मरीजों का उपचार और आवश्यक जांच आभा आईडी के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित विवरण एबीडीएम और यूडीएसपी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। गर्भवती महिलाओं की नियमित एएनसी जांच कराने और उन्हें समय से आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

औषधि भंडार की जांच में कुल 165 प्रकार की दवाएं उपलब्ध पाई गई। सीएमओ ने संबंधित फार्मासिस्ट को दवाओं की मांग एवं आपूर्ति से संबंधित प्रविष्टियां डीवीडीएमएस पोर्टल पर नियमानुसार दर्ज करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि अनुपलब्ध दवाओं को तत्काल ड्रग वेयरहाउस से प्राप्त कर मरीजों को उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान एआरवी और एएसवी भी उपलब्ध मिलीं। क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा में स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी के 20 तथा एमडीआर-टीबी के 13 मरीज दर्ज पाए गए। अधिकारियों के अनुसार, इन मरीजों को नियमित रूप से दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों को सभी मरीजों का उपचार निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार जारी रखने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कर्मचारियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही से बचने को कहा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें