स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
किशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफरजर्जर तार बने काल! किसान की तीन बीघा गन्ना फसल स्वाहा, मुआवजे को भटका रहा अन्नदाताकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफरजर्जर तार बने काल! किसान की तीन बीघा गन्ना फसल स्वाहा, मुआवजे को भटका रहा अन्नदाता

संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, 26 डेंगू और 19 मलेरिया मरीज मिले

स्वास्थ्य विभाग की अपील—साफ-सफाई रखें, बुखार होने पर तत्काल कराएं जांच

संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, 26 डेंगू और 19 मलेरिया मरीज मिले

पायनियर। जौनपुर

जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए एक अक्टूबर 2026 से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पंचायती राज, नगर विकास, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से जागरूकता एवं साफ-सफाई संबंधी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक जिले में डेंगू के 26 पुष्ट और मलेरिया के 19 मरीज सामने आए हैं। अभियान के तहत पंचायती राज विभाग ने 1733 स्थानों पर साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और कूड़ा निस्तारण कराया है।

 वहीं, 1688 स्थानों पर नालियों की सफाई, जल निकासी और एंटीलार्वा रसायन का छिड़काव किया गया। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों ने 18,196 नालियों की सफाई तथा 380 मोहल्लों में फॉगिंग और एंटीलार्वा छिड़काव कराया है। इसके अतिरिक्त 33 उथले हैंडपंप चिह्नित किए गए और 192 इंडिया मार्का-2 हैंडपंपों के प्लेटफार्मों की मरम्मत कराई गई। पशुपालन विभाग ने 154 गोष्ठियों के माध्यम से 329 सूकर पालकों को साफ-सफाई, मच्छररोधी जाली लगाने और सूकरों को खुले में नहीं छोड़ने के प्रति जागरूक किया। कृषि विभाग ने 780 कृषक गोष्ठियां आयोजित कीं। शिक्षा विभाग की ओर से 2184 जागरूकता गोष्ठियां एवं रैलियां आयोजित की गई, जबकि 98,708 प्रार्थना सभाओं में संचारी रोगों से बचाव की शपथ दिलाई गई।

स्वास्थ्य विभाग ने 45,998 घरों में मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को चिह्नित कर नष्ट कराया। बुखार के लक्षण वाले 179 मरीजों की डेंगू और मलेरिया जांच कराई गई, जिनमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में जांच एवं उपचार की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर व गमलों का पानी साप्ताहिक बदलने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और मच्छरदानी लगाने की अपील की। बुखार होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें