स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफरजर्जर तार बने काल! किसान की तीन बीघा गन्ना फसल स्वाहा, मुआवजे को भटका रहा अन्नदाता‘ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड: योगीएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफरजर्जर तार बने काल! किसान की तीन बीघा गन्ना फसल स्वाहा, मुआवजे को भटका रहा अन्नदाता‘ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड: योगी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज का चौथा व्याख्यान संपन्न

वीका टूल से रिग्रेशन एल्गोरिदम के व्यावहारिक उपयोग के टिप्स दिए

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज का चौथा व्याख्यान संपन्न

व्याख्यान में 96 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

पायनियर। जौनपुर

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के फैकल्टी आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर संचालित ‘एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज’ के चौथे व्याख्यान का शुक्रवार को सफल आयोजन किया गया। ‘‘रिग्रेशन एल्गोरिदम’’ विषय पर आयोजित इस व्याख्यान में विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के 96 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग में रिग्रेशन की मूलभूत अवधारणाओं, प्रमुख एल्गोरिदम तथा उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों से परिचित कराना था।

इस व्याख्यान में मुख्य विशेषज्ञ एवं रिसोर्स पर्सन डॉ. अन्नुश्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों को रिग्रेशन एल्गोरिदम की कार्यप्रणाली तथा वीका टूल के माध्यम से उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने लीनियर रिग्रेशन तथा अन्य प्रमुख रिग्रेशन तकनीकों की कार्यप्रणाली को समझा। विशेषज्ञ ने बताया कि रिग्रेशन मशीन लर्निंग की एक महत्वपूर्ण तकनीक है, जिसका उपयोग निरंतर संख्यात्मक मानों का पूर्वानुमान लगाने के लिए किया जाता है। इसके अंतर्गत घरों की कीमत का पूर्वानुमान, बिक्री का अनुमान तथा मौसम संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण जैसे वास्तविक जीवन के उदाहरणों पर चर्चा की गई।

सत्र में वीका टूल के माध्यम से डेटा सेट का विश्लेषण करने, उपयुक्त रिग्रेशन एल्गोरिदम का चयन करने तथा मशीन लर्निंग मॉडल तैयार करने की प्रक्रिया को समझाया गया। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि प्रभावी मशीन लर्निंग मॉडल विकसित करने के लिए डेटा की गुणवत्ता, उपयुक्त एल्गोरिदम का चयन तथा मॉडल के परिणामों का सही मूल्यांकन अत्यंत आवश्यक है। वीका जैसे टूल विद्यार्थियों को विभिन्न एल्गोरिदम का प्रयोग करने, उनके परिणामों की तुलना करने तथा वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य दिलीप कुमार यादव, अशोक कुमार यादव एवं कृष्ण कुमार यादव ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया। उक्त व्याख्यान में विभाग के शिक्षक डॉ. संतोष कुमार यादव, प्रवीण कुमार पाण्डेय, डॉ. दिव्येंदु कुमार मिश्रा, रितेश कुमार एवं दीप्ति पाण्डेय सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें