स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
किशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफरजर्जर तार बने काल! किसान की तीन बीघा गन्ना फसल स्वाहा, मुआवजे को भटका रहा अन्नदाताकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफरजर्जर तार बने काल! किसान की तीन बीघा गन्ना फसल स्वाहा, मुआवजे को भटका रहा अन्नदाता

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर सक्रिय रहें कांग्रेसी: मिर्जा अशफाक सकलैनी

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर सक्रिय रहें कांग्रेसी: मिर्जा अशफाक सकलैनी

बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक उपजा प्रेस, नॉवेल्टी चैराहे के निकट संपन्न हुई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने की। संचालन कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर चर्चा की गई।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ानी होगी।

 जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहें। नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के साथ मतदाता सूची से नाम कटने की स्थिति में संबंधित लोगों की मदद करें, ताकि कोई पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इसी मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि वोट केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की ताकत है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए, ताकि वह स्वतंत्र रूप से मतदान कर सके। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।पूर्व जिला पंचायत मीरगंज चेयरमैन इलियास अंसारी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी इस्लाम बब्बू ने कहा कि कार्यकर्ता अपने परिवार और आसपास के लोगों को मतदाता सूची जांचने के लिए जागरूक करें। नाम में किसी तरह की कमी होने पर उसे समय रहते ठीक कराने में सहयोग करें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें