स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

सीएनजी पंप पर जोरदार धमाका, डंपर का सिलेंडर फटा

सीएनजी पंप पर जोरदार धमाका, डंपर का सिलेंडर फटा

  • गैस भरवाते समय हुआ हादसा, मशीन उखड़कर गिरी
  • चालक समेत चार घायल, एक की हालत गंभीर

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
सूरजकुंड रोड स्थित भारत पेट्रोलियम के सीएनजी पंप पर सोमवार को सीएनजी भरवाते समय राजस्थान नंबर के एक डंपर का गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि पंप की सीएनजी भरने वाली मशीन उखड़ गई। हादसे के बाद पंप पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में डंपर चालक, सहायक और पंप के दो कर्मचारियों समेत चार लोग घायल हुए हैं। चालक अरुण कुमार निवासी एटा का सुप्रीमो अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि डंपर सहायक अशुद्दीन निवासी हाथरस के सिर में अधिक चोट लगने के कारण उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। पंप के दोनों कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।


जानकारी के अनुसार डंपर का पंजीकरण नंबर आरजे-32-जीडी-4910 बताया गया है। डंपर में चार गैस सिलेंडर लगे हुए थे। सीएनजी भरवाने के दौरान अचानक इनमें से एक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई देने की बात सामने आई है। हादसे के समय पंप पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सिलेंडर फटने के बाद उसका एक हिस्सा दूर जा गिरा, जबकि दूसरा हिस्सा सीएनजी भरने वाली मशीन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मशीन उखड़ गई। गनीमत रही कि हादसे के समय पंप पर अधिक वाहन मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे में डंपर चालक अरुण कुमार के सिर में चोट लगी है। उसके सहायक अशुद्दीन के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पंप कर्मचारी अशुद्धानंद दुबे और सचिन को भी चोटें आईं। दोनों का उपचार कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।


घटना की सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रहलाद ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सीएनजी भरते समय डंपर का गैस सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें