पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित आरआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आयोजित एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवार्ड्स-2026 (उत्तर प्रदेश संस्करण) में प्रतिष्ठित सर्विस सेक्टर एक्सीलेंस अवार्ड-एजुकेशन से सम्मानित किया गया। समारोह राजधानी के रेनेसां होटल में आयोजित हुआ। जिसमें शिक्षा,उद्योग और प्रशासन जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। संस्थान की ओर से सचिव चित्रांशु अग्रवाल ने यह सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इसके अलावा कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल,जसवंत सिंह सैनी राज्यमंत्री सहित उद्योग और शिक्षा जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने समारोह में भाग लिया। यह सम्मान संस्थान को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, कौशल विकास, अनुसंधान और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। सचिव चित्रांशु अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों,पूर्व छात्रों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी आधुनिक, रोजगारोन्मुखी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। संस्थान प्रबंधन ने इस सम्मान को पूरे आरआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिवार के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षा की गुणवत्ता,नवाचार और समाज के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।










