स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

रात्रिकालीन निरीक्षण में जिलाधिकारी ने सीएम ग्रिड सड़क कार्यों में तेजी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रात्रिकालीन निरीक्षण में जिलाधिकारी ने सीएम ग्रिड सड़क कार्यों में तेजी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

पायनियर संवाददाता ।  घाटमपुर

कानपुर नगर में सड़क निर्माण, स्वच्छता एवं कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त  अर्पित उपाध्याय एवं मुख्य विकास अधिकारी  अभिनव जे. जैन द्वारा आज रात्रि में  संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर  अनुभव सिंह भी उपस्थित रहे।

रात्रि भ्रमण के दौरान जोन-3 स्थित दीप सिनेमा के पास CM-GRIDS के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर संबंधित जोनल अधिकारी, अभियंता एवं कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित मिले। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि *उक्त मार्ग लगभग 3.10 किमी लंबा है तथा CM-GRIDS के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वीकृत है। परियोजना हेतु सितंबर 2026 में ₹924.84 लाख की द्वितीय किश्त स्वीकृत की गई है। मार्ग का तकनीकी रूप से व्यापक विकास एवं सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है, जिसमें सड़क संरचना, जल निकासी एवं आवश्यक यूटिलिटी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है।

कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त कार्य पूर्ण होने में नवंबर माह तक का समय लग सकता है। इस पर *जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्य की गति बढ़ाते हुए प्रत्येक दशा में 30 अक्टूबर* तक कार्य पूर्ण कराया जाए तथा दीपावली से पूर्व मार्ग को उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण रूप से व्यवस्थित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान व्हाइट टॉपिंग कार्य की गुणवत्ता का भी स्थलीय परीक्षण किया* गया, जो मौके पर संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि सड़क निर्माण के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

इसके उपरांत *गौशाला चौराहे के पास स्थित गार्बेज वर्नेरेबल पॉइंट (GVP) का निरीक्षण किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोनल स्वच्छता अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में उक्त स्थल पर बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्र होकर सड़क तक फैल जाता था।* नगर आयुक्त महोदय के निर्देशों के क्रम में वर्तमान में उक्त स्थल पर व्यवस्थित कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था विकसित की गई है तथा एकत्रित कूड़े को निर्धारित प्लेटफॉर्म से उठाकर समीप स्थित ट्रांसफर स्टेशन तक भेजा जा रहा है।

*जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में कूड़ा सड़क पर फैलने न पाए। GVP पर आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए* तथा सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डालने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।

इसी क्रम में जूही क्षेत्र में PCTS एवं GVP का भी निरीक्षण किया गया तथा नियमित एवं समयबद्ध कूड़ा उठान*, स्थल की निरंतर निगरानी एवं बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आगामी दीपावली एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने, कूड़े का नियमित उठान सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुसार दो पारियों में कूड़ा उठान कराए जाने के निर्देश* दिए गए, ताकि किसी भी स्थल पर कूड़ा एकत्रित अथवा सड़क पर बिखरा हुआ न मिले।

जिलाधिकारी  ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों में गति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता में किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित करें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें