स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की धूमधाम से मनाई गई जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की धूमधाम से मनाई गई जयंती

बाराबंकी । पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रधानाचार्य श्रीमती नंदिता सिंह के नेतृत्व में समस्त शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। प्रभात फेरी के दौरान छात्राओं द्वारा *पॉक्सो एक्ट 2012* के संबंध में जन-जागरूकता रैली निकाली गई । पोक्सो एक्ट 2012 के संबंध में चित्रकला प्रतियोगिता,जागरूकता कार्यक्रम,नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया ।

तत्पश्चात नगर के महिला थाना से श्रीमती किरन एवं उनके स्टाफ द्वारा छात्राओं को *पॉक्सो एक्ट 2012* के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
हरख संत कवि बाबा बैजनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के पाँचवें चरण “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत स्वच्छता एवं परिसर सौंदर्यीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा परिसर में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण गतिविधियों में सहभागिता कर किया गया। इस अवसर पर हरख के ब्लॉक प्रमुख रवि रावत की उपस्थिति में महाविद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी यादव रहीं उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया गया। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. नीलमणि त्रिपाठी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के संबंध में जागरूक किया गया। उन्होंने सभी से स्वच्छता अभियान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे नियमित व्यवहार का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समारोहक प्रोफेसर धर्मवीर ने कहा कि “सेवा मेरा योगदान” की भावना विद्यार्थियों को समाज, पर्यावरण एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित करती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें