रामनगरी में खुलेगा पीएनजी ज्वेलर्स का शोरूम

पायनियर संवाददता । अयोध्या
श्री राम मंदिर निर्माण के बाद वैश्विक स्तर पर चमक बिखेर रही अयोध्या में देश की प्रख्यात पीएनजी ज्वेलर्स अपना शोरूम खोलेगा। 11 अक्टूबर को फिल्म अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत शोरूम का शुभारंभ करेंगी। यूपी का पांचवां शोरूम रामनगरी में खुलने को लेकर लोगों में उत्साह है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कंपनी के मार्केटिंग हेड हेमंत चह्वाण ने कहा कि अयोध्या के बाद प्रयागराज में शोरूम खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी स्थापना का 194वां वर्ष मना रही है, हमारा प्रयाश है कि समाज के सभी तबके ने हमारे प्रोडक्ट अपना स्थान बनाए, इस दिशा में काम चल रहा है। बताया कि ऑनलाइन खरीदारी की व्यवस्था बनाई गई है। एक सवाल पर कहा कि कंपनी अयोध्या में शोरूम खोलने को लेकर उत्साहित है, अयोध्या पूरी दुनिया का मार्ग दर्शन कर रहा है और यहां पर शोरूम खुलने से कंपनी के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे है। बताया कि 25 हजार से ज्वैलरी की स्टार्टिंग शुरू हो रही है हमने युवा वर्ग को ध्यान में रखकर अपने प्रोडक्ट बनाए है, जो सामान्य वर्ग की पहुंच में होगा। उन्होंने बताया कि ज्वैलरी को एक प्रोडक्ट के तौर पर नहीं, बल्कि परंपरा व भावना के तौर पर विकसित किया गया है, जिसका रिस्पांस पूरे देश के अलावा विदेशों में भी कंपनी को मिल रहा है।



