स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर सवाल, पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का नाम सूची से गायब

पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर सवाल, पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का नाम सूची से गायब

पायनियर संवाददाता। गौरीगंज, अमेठी

पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच अमेठी में मतदाता सूची को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद Smriti Irani का नाम वोटर लिस्ट से गायब पाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, गौरीगंज ब्लॉक की मेदन मवई ग्राम पंचायत में स्थित आवास के आधार पर पूर्व सांसद का नाम मतदाता सूची में दर्ज था, लेकिन अंतिम सूची में उनका नाम दिखाई नहीं देने से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

 

स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पंचायत चुनाव से ठीक पहले सामने आए इस घटनाक्रम ने मतदाता सूची के सत्यापन और पुनरीक्षण प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि एक राष्ट्रीय स्तर की नेता का नाम सूची से कटना प्रशासनिक प्रक्रिया की गंभीरता को लेकर बहस का विषय बन सकता है।

 

हालांकि, अभी तक निर्वाचन विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि नाम तकनीकी कारणों से हटाया गया है या पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान कोई अन्य कारण सामने आया। वहीं, पूर्व सांसद का नाम मतदाता सूची से गायब होने की खबर क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है। अब सभी की निगाहें निर्वाचन अधिकारियों की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें