स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनीफर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तारपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थानवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनीफर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तारपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस से मुठभेड़ में इनामी नशा तस्कर सहित तीन बदमाश काबू

पुलिस से मुठभेड़ में इनामी नशा तस्कर सहित तीन बदमाश काबू
गुरुग्राम पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल बदमाश अस्पताल में उपचाराधी।
  • दो बदमाशों को मुठभेड़ में लगी पुलिस की गोली
  • दावा, आरोपियों ने पुलिस पर चलाईं छह गोली, पुलिस ने चलाईं तीन गोलियां
  • एक पुलिसकर्मी भी घायल, 136 ग्राम एमडीएमए पिस्टल व कट्टा बरामद


गुरुग्राम। स्थानीय पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन हथियारबंद बदमाशों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके कब्जे से 136 ग्राम एमडीएमए, एक पिस्टल, एक देशी कट्टा और खाली खोल बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार नौ अक्टूबर की रात को सूचना मिली थी कि तीन हथियारबंद युवक लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने नंगली उमरपुर से सेक्टर-62 की ओर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की। रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने बाइक भगाने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने लगातार छह गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली पुलिस वाहन पर लगी और एक गोली एक पुलिस कर्मचारी की बाजू पर लगी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में तीन गोलियां चलाईं, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया। घायल पुलिसकर्मी और दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जांच में तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मार्फत उर्फ मारू (32), फूल बाबू शेख (26) और श्रीकुल शेख (37) के रूप में हुई है। इनमें से फूल बाबू शेख पर एनडीपीएस एक्ट के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। मार्फत पर लड़ाई-झगड़ा, चोरी, जाली करेंसी और एनडीपीएस के चार केस, फूल बाबू पर एनडीपीएस के दो केस और श्रीकुल पर एनडीपीएस का एक केस दर्ज है। पुलिस ने थाना सेक्टर-65 में जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें