स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनीफर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तारपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थानवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनीफर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तारपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

पीएम मोदी के सम्मान में शिवसेना ने किया सेवा कार्यक्रम

पीएम मोदी के सम्मान में शिवसेना ने किया सेवा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना के हरियाणा के राज्य प्रमुख नीरज सेठी को स्मृति चिन्ह भेंट करते राज्य संगठन मंत्री एवं जिला प्रभारी संजय ठकराल।

  • पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष के उपलक्ष्य में किया कार्यक्रम
  • स्कूल में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां बांटी

गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा से राष्ट्र सेवा तक के 25 वर्ष पूरे होने पर शिवसेना गुरुग्राम इकाई ने मंगलवार को सेवा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें बधाई दी। शिवसेना हरियाणा की ओर से सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां बांटी गईं। जरूरतमंद लोगों के लिए भंडारा लगाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवसेना हरियाणा के राज्य प्रमुख नीरज सेठी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे हैं। उनके सेवा भाव से प्रेरणा लेकर ही संगठन ने यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया है। इस मौके पर राज्य संगठन मंत्री एवं जिला प्रभारी संजय ठकराल ने कहा कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर में हमेशा राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाया है। उनके कार्यों से देश को नई दिशा मिली है। संजय ठकराल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि शिवसेना गुरुग्राम आगे भी समाज सेवा और जनहित के कार्य इसी तरह जारी रखेगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ललित क्रांतिकारी, राज्य सचिव सुमित मलिक, जिला प्रवक्ता संजीव ढांडा, जिला सचिव गौरव वशिष्ठ, जिला उप प्रमुख रवि ग्रोवर, ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष सारवन, साहिल सारवन, तुषार सारवन, कीर्ति प्रधान, अनुराग सिंह, रजत ग्रोवर और वाल्मीकि सभा के प्रधान ज्ञानेश्वर सारवन सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।
----------------------------------------------------------------
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें