स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

नर्सिंग अधिकारियों ने दो घंटे की हड़ताल स्थगित की

नर्सिंग अधिकारियों ने दो घंटे की हड़ताल स्थगित की

स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक में कई मांगों पर बनी सहमति, एमओटीपी लागू नहीं करने और वर्दी भत्ता एरियर सहित देने का आश्वासन

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
नर्सिंग कैडर पर एमओटीपी लागू नहीं करने और वाशिंग भत्ते सहित विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य संस्थानों में चल रही दो घंटे की हड़ताल को नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कई मांगों पर सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया।
एसोसिएशन की राज्य प्रधान विनीता बांगड़, राज्य कोषाध्यक्ष सुमन कुंडू और राज्य संयुक्त सचिव संतोष शर्मा की अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य डॉ. सुमिता मिश्रा तथा स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल के साथ बैठक हुई। बैठक में नर्सिंग कैडर पर एमओटीपी लागू नहीं करने पर सहमति बनी। इसके अलावा मेवात और पलवल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के लिए भत्ता देने तथा अपने गृह जिले में आने के इच्छुक नर्सिंग अधिकारियों को नई भर्ती होने पर स्थानांतरण का अवसर देने पर भी सहमति बनी।
एसोसिएशन के अनुसार पिछले वर्ष से बंद वर्दी भत्ता बकाया राशि सहित शीघ्र जारी करने का आश्वासन भी दिया गया है। वहीं 7200 रुपये नर्सिंग भत्ता और नर्सिंग कैडर को समूह-बी में शामिल करने जैसी अन्य मांगों पर विभाग के साथ अलग बैठक आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन ने कहा कि यदि मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो नर्सिंग अधिकारी दोबारा आंदोलन का बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। फिलहाल आगामी हड़ताल स्थगित कर दी गई है। बैठक में फरीदाबाद जिला प्रधान राजकंवर सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें