स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में नर्सिंग अधिकारियों की दो घंटे हड़ताल

ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में नर्सिंग अधिकारियों की दो घंटे हड़ताल

नर्सिंग ऑफिसर्स बोले- नीति लागू हुई तो घर-परिवार से दूर होने को मजबूर होंगे कर्मचारी

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन फरीदाबाद के आह्वान पर सोमवार को फरीदाबाद के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सिंग अधिकारियों ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाओं को बाधित नहीं किया गया और वहां तैनात कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी जारी रखी। नर्सिंग अधिकारियों ने कहा कि तीन दिन तक प्रतिदिन दो घंटे की हड़ताल की जाएगी।


प्रदर्शनकारी नर्सिंग अधिकारियों ने कहा कि एक ही स्टेशन पर पांच वर्ष पूरे कर चुके कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से तबादला प्रक्रिया में शामिल करना अव्यावहारिक है। उनका आरोप है कि नीति लागू करने से पहले नर्सिंग संवर्ग से सुझाव नहीं लिए गए। एसोसिएशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार मांगपत्र दिए गए, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। नर्सिंग अधिकारियों ने कहा कि संवर्ग में बड़ी संख्या में महिलाएं हैं और उन्हें सुबह, शाम और रात की पाली में ड्यूटी करनी पड़ती है। दूसरे जिलों में तबादले से सुरक्षा, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की देखभाल प्रभावित होगी। पुरुष और महिला दोनों कर्मचारियों को परेशानी होगी।


एसोसिएशन ने मांग की कि तबादले केवल रिक्त पदों पर और कर्मचारी की सहमति से किए जाएं। आपसी तबादले का विकल्प दिया जाए तथा जिला अस्पतालों में रोटेशन ड्यूटी जिले की सीमा में ही रखी जाए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें