स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

नगर निगम ने की 11 कर बकायेदारों के प्रतिष्ठानों पर कुर्की की कार्रवाई

नगर निगम ने की 11 कर बकायेदारों के प्रतिष्ठानों पर कुर्की की कार्रवाई

  • 74.48 लाख रुपये बकाया, 14.54 लाख रुपये की हुई वसूली

पायनियर संवाददाता। अयोध्या

बकाया गृह एवं जलकर की वसूली के लिए नगर निगम ने अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट क्षेत्र में 11 कर बकायेदारों के भवनों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कुर्की संबंधी कार्रवाई की। इन बकायेदारों पर कुल 74 लाख 48 हजार 336 रुपये का कर बकाया था। कार्रवाई के दौरान 14 लाख 54 हजार ‌ 939 रुपये की धनराशि जमा कराई गई।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जद में होटल समेत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान और भवन रहे। बकाया कर की वसूली के लिए संबंधित भवन स्वामियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई गई। एक प्रकरण में संबंधित पार्षद ने तीन दिन के भीतर बकाया कर जमा कराने का आश्वासन दिया। वहीं, एक बकाएदार की दुकान बंद मिलीं, जिन्हें कार्रवाई के दौरान चिन्हित किया गया।

कुर्की संबंधी कार्रवाई के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारी और संबंधित राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बकायेदारों से अपेक्षा की है कि निर्धारित कर एवं अन्य देय धनराशि समय से जमा कर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर बकाया भवन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार वसूली की कार्रवाई जारी रहेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें