स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतविभिन्न क्षेत्रों एवं धार्मिक स्थलों का मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया भ्रमणAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतविभिन्न क्षेत्रों एवं धार्मिक स्थलों का मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया भ्रमण

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

पायनियर । सोनभद्र

जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत डायट परिसर, उरमौरा में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 225 जोड़ों का उनके रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह सम्पन्न कराया गया, जिसमें 216 हिन्दू एवं 09 मुस्लिम जोड़े सम्मिलित रहे। विकास खण्ड रॉबर्ट्सगंज के 38, करमा के 19, चतरा के 11, नगवां के 05, दुद्धी के 15, म्योरपुर के 43, घोरावल के 29, चोपन के 21, कोन के 08, बभनी के 24 तथा नगर पालिका क्षेत्र के 12 पात्र जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री, समाज कल्याण संजीव कुमार गोंड, ब्लॉक प्रमुख रॉबर्ट्सगंज अजीत रावत, मान सिंह, आलोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि शासनादेश के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े पर कुल कुल 1 लाख की धनराशि व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन की खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु 64,000 की सहायता राशि कन्या के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 21,000 की वैवाहिक उपहार सामग्री प्रदान की गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें