स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

अधिकांश रक्षा उपकरण अब देश में ही बन रहे : राजनाथ सिंह

अधिकांश रक्षा उपकरण अब देश में ही बन रहे : राजनाथ सिंह
  • कैंट मंडल-एक में आयोजित हुआ प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि देश का रक्षा उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश उपकरण अब देश में ही बन रहे हैं। लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कैंट विधानसभा के कैंट मंडल-एक में आयोजित प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में यहां सांसद बनने के बाद लखनऊ की प्रमुख समस्या यातायात जाम थी और इसे दूर करने के लिए रिंग रोड परियोजना को प्राथमिकता दी गई, जिसका लाभ आज शहरवासियों को मिल रहा है।

भाजपा की लखनऊ महानगर इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री ने कहा, कि लखनऊ अब रक्षा उत्पादन और अनुसंधान का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना समेत कई रक्षा इकाइयों को बढ़ावा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं के विस्तार से युवाओं को शोध और नवाचार के नए अवसर मिल रहे हैं। सिंह ने बताया कि देश का रक्षा उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश उपकरण अब स्वदेशी ही बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, कि प्रदेश में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का निर्माण हो चुका है।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जैसी अहम परियोजनाएं भी जल्द शुरू होंगी। लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर समेत अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज देश में लगभग दो लाख स्टार्टअप हैं। सिंह ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और नवाचार देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा, कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मस्तक किसी भी परिस्थिति में झुकने नहीं दिया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें