स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

प्रभारी मंत्री ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

प्रभारी मंत्री ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विश्वास, विकास और विरासत का स्वर्णिम अध्याय : प्रभारी मंत्री

प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने गिनाईं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

जनपद में सड़क, स्वास्थ्य और आवास योजनाओं की प्रगति का किया उल्लेख

पायनियर संवाददाता। महराजगंज

उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यह अवधि विश्वास, विकास और विरासत के स्वर्णिम अध्याय के रूप में देश के इतिहास में दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, जनकल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थों का विकास, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, कर्तव्य पथ, नई संसद भवन तथा राष्ट्रीय विरासत के संरक्षण जैसे कार्य देश की सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जी-20 की सफल अध्यक्षता, वैक्सीन मैत्री अभियान, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक स्वीकार्यता और बढ़ते विदेशी निवेश ने विश्व मंच पर भारत की साख को नई ऊंचाई दी है। वहीं स्वच्छ भारत अभियान, हर घर तिरंगा, फिट इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों ने जनभागीदारी को जनआंदोलन का रूप दिया है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में चार करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान मिले हैं, जबकि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 58 करोड़ से अधिक लोग सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आए हैं।

प्रधानमंत्री स्वनिधि, स्टैंड अप इंडिया, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, उज्ज्वला, लखपति दीदी, सुकन्या समृद्धि, भारतनेट और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का भी उन्होंने विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है। महाराजगंज जनपद की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में जिले में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। गोरखपुर-सोनौली फोरलेन परियोजना अंतिम चरण में है, जबकि ठूठीबारी-महराजगंज मार्ग का चौड़ीकरण तेजी से चल रहा है। नौतनवा-झुलनीपुर इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग तथा प्रस्तावित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) से व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 63,921 तथा शहरी योजना के तहत 42,111 परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। 20.93 लाख से अधिक लोगों को निशुल्क राशन तथा 8.56 लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला है। जिले में मेडिकल कॉलेज, क्रिटिकल केयर अस्पताल और जल जीवन मिशन के कार्यों से स्वास्थ्य एवं पेयजल सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले में 10,539 रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सहायता मिली है।

मुद्रा योजना के अंतर्गत 41,834 लाभार्थियों को 698.56 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया, जबकि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 13.89 लाख से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज पिछड़े राज्य की छवि से निकलकर देश के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है और महाराजगंज की पहचान भी अब विकासशील जनपद के रूप में स्थापित हो रही है।प्रेस वार्ता से पूर्व जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री, पनियरा एवं सिसवा के विधायकों, भाजपा जिलाध्यक्ष तथा अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें