स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

प्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घाव

प्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घाव

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। राजधानी में प्रतिबंधित मांझे का कहर जानलेवा साबित हुआ। काकोरी थाना क्षेत्र के नौबस्ता रेलवे ओवरब्रिज पर मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार 41 वर्षीय अजमी हुसैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना 28 सितंबर 2026 की है। ठाकुरगंज के सफदरगंज निवासी अजमी हुसैनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नौबस्ता रेलवे ओवरब्रिज से गुजरते समय प्रतिबंधित मांझा उनके गले में फंस गया। 

इससे उनके गले में गहरा घाव हो गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल किंग हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।मामले में उपनिरीक्षक राज कुमार यादव की तहरीर पर काकोरी थाने में अज्ञात पतंग उड़ाने वाले के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मांझे का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।प्रतिबंधित मांझे से होने वाले हादसों के बावजूद इसका इस्तेमाल लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। इस घटना ने एक बार फिर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत को उजागर किया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें