स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

डीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजा

निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के दिये निर्देश

डीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजा

श्रावस्ती। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहे गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्रातक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट/सहायक रिटर्निंग आफिसर गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्रातक निर्वाचन क्षेत्र, श्रावस्ती अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने प्रात:काल से ही मतदान केन्द्रों का निरन्तर भ्रमण कर चल रहे मतदान का जायजा लिया और मतदान को सम्पन्न कराने में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराने का निर्देश देते रहे। इस दौरान उन्होने विकास खण्ड क्रमश: इकौना, गिलौला, जमुनहा के सभाकक्ष एवं तहसील भिनगा सभाकक्ष में बनाये गये मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

इसके उपरान्त जिला मजिस्ट्रेट ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर निर्वाचन हेतु बनाये गये कन्ट्रोलरूम का भी निरीक्षण किया तथा उपस्थित ई-डिस्टिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण मतदेय स्थलों की सतत् निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल उपलब्ध करायेंगे। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


अपर जिला मजिस्ट्रेट ललित कुमार ने बताया है कि पूर्वान्ह 08 बजे से सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रारम्भ हो गया था। पूर्वान्ह 10 बजे तक जिले में मतदान 16.33 प्रतिशत, अपरान्ह 12 बजे तक 46.61 प्रतिशत, अपरान्ह 02 बजे 71.51 प्रतिशत एवं अपरान्ह 04 बजे मतदान समाप्ति तक 81.57 प्रतिशत रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें