स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजट

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजट

  •  सड़कों-नालियों की मरम्मत के साथ नए नाले, सीवर लाइन और पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का किया आग्रह

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से हाल ही में आई बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य बनाने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने शुक्रवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के बाढ़ प्रभावित जोन-3, जोन-4 और जोन-6 के क्षेत्रों की समस्याओं से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराते हुए इनके विकास एवं पुनर्विकास के लिए अलग से बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

जल निकासी और सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर
महापौर सुषमा खर्कवाल  ने मुख्यमंत्री  से आग्रह किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए नए नालों का निर्माण कराया जाए। साथ ही, सीवर व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नई सीवर लाइन बिछाने तथा आवश्यकता के अनुसार मौजूदा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाए, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या को कम किया जा सके।

सड़क, पेयजल और नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए बजट की मांग
महापौर ने प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए भी विशेष बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली के साथ-साथ आवश्यक विकास कार्य कराना जरूरी है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल, बेहतर जल निकासी और सुचारु सीवर व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें