स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

ओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

ओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पारा ओवरब्रिज पर शुक्रवार को स्विफ्ट कार और दोपहिया वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अपोलो हॉस्पिटल में काम करने वाले भूपेंद्र (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह ड्यूटी पर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र पुत्र ललित निवासी लाल नगर, हरदोईया मोड़, थाना काकोरी दोपहिया वाहन से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वह रॉन्ग साइड से ओवरब्रिज पर चढ़ रहे थे। 

इसी दौरान अवध चौराहे की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोपहिया वाहन कार में जा घुसा। हादसे में भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ओवरब्रिज पर वाहनों की कतार लगने से यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया।हादसे में शामिल स्विफ्ट कार का नंबर (यूपी 32एन के 1079)और दोपहिया वाहन का नंबर (यूपी 32के बी 6332) बताया जा रहा है। सूचना के अनुसार, कार चालक समेत उसमें सवार लोग मौके से चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें