स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव

राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव

38 वर्षों की कला-साधना को मिला सम्मान, ऋषिकेश में हुआ अभिनंदन

रजनी गोयल। ऋषिकेश
अपनी 38 वर्षों की कला-साधना और समर्पण के दम पर ऋषिकेश की कलाकार पूजा राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। ललित कला अकादमी की 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में उनकी कलाकृति ‘प्रकृति शोषण’ को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर उग्रसेन नगर वेलफेयर कल्याण समिति और अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा की ओर से पूजा राजपूत का भव्य अभिनंदन किया गया। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर, माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने कहा कि यह पुरस्कार उनकी दशकों की मेहनत, रचनात्मकता और कला के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

पूजा राजपूत की पुरस्कृत कलाकृति ‘प्रकृति शोषण’ पर्यावरण के प्रति मानवीय व्यवहार और प्रकृति से जुड़े गंभीर विषयों को रेखांकित करती है। उग्रसेन नगर सोसायटी के अध्यक्ष रघुवंश ने उन्हें बधाई देते हुए इसे स्थानीय कलाकारों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। पूजा राजपूत पूर्व में स्वर्गाश्रम जोंक की ग्राम प्रधान रह चुकी हैं और प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी मनोज राजपूत की धर्मपत्नी हैं। सम्मान समारोह में एम.एस. राणा, दलवीर सिंह रावत, संजीव चौधरी, शशांक शर्मा, अनुज भारद्वाज और डी.के. शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें