ब्यूटी पार्लर में लगी भीषण आग,सामान जलकर राख

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। जिससे आसपास इलाको में अफरा-तफरी मच गई। वहीं आग लगने से ब्यूटी पार्लर में रखा सामान पूरी तरह जल कर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आई गाड़ियो ने आग पर काबू पाने का अभियान शुरु किया। गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी के एक ब्यूटी पार्लर में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। जिसकी संचालिका दीपिका राठौड़ हैं। वहीं आग लगने से आसपास इलाको में अफरा-तफरी मच गई। जहां घटना की सूचना 112 पर दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आई गाड़ियो ने मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू करा। जहां कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं आग लगने से ब्यूटी पार्लर में रखा सामान जलकर पुरी तरह राख हो गया। इसके अलावा आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

Crime Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *