स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
किशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफरजर्जर तार बने काल! किसान की तीन बीघा गन्ना फसल स्वाहा, मुआवजे को भटका रहा अन्नदाताकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफरजर्जर तार बने काल! किसान की तीन बीघा गन्ना फसल स्वाहा, मुआवजे को भटका रहा अन्नदाता

माइक्रो फाइनेंस कंपनी में 53.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

138 सदस्यों से फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 53.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज

माइक्रो फाइनेंस कंपनी में 53.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा पुलिस ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी में धोखाधड़ी, गबन और जालसाजी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध 18 गांवों के 138 सदस्यों से फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 53.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज है।


पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2025 को आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड, शाखा ढकवा के रीजनल मैनेजर की तहरीर पर शाखा प्रबंधक वेद प्रकाश श्रीवास्तव, उप शाखा प्रबंधक कौस्तुभ उपाध्याय, फील्ड स्टाफ सिद्धार्थ यादव, सूरज कुमार सरोज, संतोष कुमार यादव सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 8 मार्च से 26 जून 2025 के बीच फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से यह धोखाधड़ी की गई।


पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में आसपुर देवसरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सूरज कुमार सरोज (30) निवासी शरमा (पृथ्वीगंज), थाना पट्टी को पट्टी चौराहे पर दया अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरीन्द्र नारायण राय, कांस्टेबल श्रवण कुमार, शुभम यादव व महिला आरक्षी प्रियंका प्रजापति शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें