स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजापायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजा

महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश, थानों और तहसील में लगा पिंक समाधान दिवस

महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश, थानों और तहसील में लगा पिंक समाधान दिवस

-मिशन शक्ति अभियान के तहत अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी

शामली। महिलाओं की समस्याओं के समाधान और उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों और तहसील में पिंक समाधान दिवस आयोजित किया गया। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत अधिकारियों ने महिलाओं की शिकायतें सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। थानाभवन थाने में आयोजित पिंक समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी शिव कुमार चौहान ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने के लिए सुरक्षित मंच उपलब्ध कराना और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना है।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112, बाल सहायता हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रयास जारी रहेंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें