स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, मुर्गी दाना लदा वाहन जलकर राख

लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, मुर्गी दाना लदा वाहन जलकर राख

बाराबंकी। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर लोनी कटरा थाना क्षेत्र के मकनपुर मोड़ के पास गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से मुर्गी दाना लादकर पश्चिम बंगाल जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ट्रक और उसमें लदा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। 

सहारनपुर जनपद के देवबंद (सापला खत्री) निवासी ट्रक चालक आमिर पुत्र निसार अहमद हिमाचल बॉर्डर के हीजराबाद से मुर्गी दाना लादकर पूर्णिया व पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुआ था। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे जब वह मकनपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी एक ऑटो रिक्शा चालक ने ट्रक से उठती लपटें देखकर शोर मचाया और ट्रेलर रुकवाया। चालक ने नीचे उतरकर देखा तो आग विकराल रूप ले चुकी थी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से हाईवे की एक लेन पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा। लोनी कटरा के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें