स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनीफर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तारपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थानवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनीफर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तारपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

लगातार हुई बारिस से विधवा महिला का कच्चा मकान ढहा

लगातार हुई बारिस से विधवा महिला का कच्चा मकान ढहा

पायनियर समाचार सेवा

 लखनऊ। बीते दिनों तीन दिन लगातार हुई बारिश के बाद सरोजीनगर ब्लाक के कुरौनी गांव में एक बुजुर्ग विधवा महिला का कच्चा और जर्जर मकान ढह गया। मकान गिरने के बाद महिला घर के बाहर खुले में टीन के नीचे रहने को मजबूर है। उसके सामने अब छत बनवाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। बंथरा के कुरौनी गाँव निवासी विधवा महिला चंद्रा देवी (75) के मुताबिक उनके पति सुन्दर लाल तिवारी की करीब दस वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। वह अपने 40 वर्षीय इकलौते अविवाहित बेटे सरोज के साथ रहती है। 

सरोज बोलने में हकलापन की समस्या से ग्रसित है, जिसके चलते उसे कोई स्थायी रोजगार नहीं मिल पाता है। ऐसे में परिवार के सामने रहने और खाने का संकट बना हुआ है। महिला ने बताया कि बारिश के बाद उसका कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया। घर गिरने से घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ है और परिवार को खुले में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपने स्तर से मकान की मरम्मत या दोबारा निर्माण कराने में असमर्थ है। महिला ने 1076 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराकर ग्रामीण आवास के माध्यम से प्रशासन से मदद की मांग की है। 

उसने अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य सरकारी योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने तथा तत्काल राहत दिलाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराने और पीड़ित महिला को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें