स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

क्रेटा और बाइक की भीषण भिड़ंत: दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर, रेफर

क्रेटा और बाइक की भीषण भिड़ंत: दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर, रेफर

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आलापुर स्थित हुंडई शोरूम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक और क्रेटा कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आलापुर हुंडई शोरूम के सामने एक तेज रफ्तार बाइक और हुंडई क्रेटा कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, हादसे में मारे गए दोनों युवकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृतकों और घायल युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल का मुआयना कर दुर्घटना के सही कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें