स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजापायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजा

किसानों के मुआवजे और समस्याओं को लेकर सर्वजन आम पार्टी का पैदल मार्च , दिया ज्ञापन

किसानों के मुआवजे और समस्याओं को लेकर सर्वजन आम पार्टी का पैदल मार्च , दिया ज्ञापन

बरेली। किसानों की समस्याओं को लेकर सर्वजन आम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश भास्कर के नेतृत्व में मंगलवार को फरीदपुर में पैदल मार्च निकाला गया। लकी मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ मार्च तहसील पहुंचा, जहां किसानों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। मार्च में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश भास्कर ने कहा कि अत्यधिक बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। इसके बावजूद किसानों को समय पर राहत नहीं मिल रही है। 

उन्होंने प्रशासन से किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें उठाई गर्इं। पहली, बारिश से बर्बाद हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराकर दीपावली से पहले प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। दूसरी, खेती के समय किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज और खाद उपलब्ध कराई जाए तथा जरूरत के अनुसार कृषि सामग्री पर राहत दी जाए। आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में गौशालाओं का निर्माण कराया जाए। फरीदपुर क्षेत्र में बंद पड़े धान क्रय केंद्रों को जल्द शुरू कराया जाए, जिससे किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर न बेचनी पड़े।


मार्च में चंद्रपाल, दिनेश दिवाकर पूर्व प्रधान, महेंद्र सिंह प्रधान, रघुवीर सिंह पूर्व प्रधान, अशोक सिंह पूर्व प्रधान, कुमारसेन प्रधान, सतपाल दिवाकर, कालीचरण दिवाकर, महिपाल सिंह दिवाकर, मुन्नालाल बीडीसी सदस्य, वीरपाल दिवाकर, रितेश कुमार, ओमप्रकाश दिवाकर, लक्ष्मण प्रसाद, अमरपाल चैधरी, श्रीराम एडवोकेट, डॉ. अनुज दिवाकर, सोहनलाल दिवाकर, रामपाल आचार्य, नत्थूलाल कश्यप, सोमपाल सचिव, एससी भास्कर और मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें