कलाकारों ने रावण-अंगद संवाद का किया अभ्यास

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
श्री धार्मिक लीला कमेटी के कलाकार कई दिनों के कड़े अभ्यास के बाद अपनी कला का जादू दर्शकों को दिखाने के लिए आतुर हैं। कमेटी के निर्देशक हरीश चन्द्र आजाद ने बताया कि इस बार भी मंच की सजावट और दरबार की प्रस्तुति में आधुनिकता की झलक देखने को मिलेगी। इसके लिए तकनीकी निर्देशक हरभजन सिंह और रचनात्मक निर्देशक पंकज खरबंदा लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात रावण और अंगद के पात्रों के कलाकारों ने विशेष अभ्यास किया। अंगद ने रावण के दरबार में पैर जमाने का अभ्यास किया। रावण की भूमिका निभा रहे तेजीन्द्र खरबंदा ने संवाद अदायगी को निखारा, जबकि अंगद बने हार्दिक बत्रा ने क्रोधित शैली में संवादों का अभ्यास किया। मेघनाथ की भूमिका में राजू खरबंदा और कुंभकर्ण बने दीपक नागपाल ने भी अपने अभिनय को बेहतर बनाने के लिए अभ्यास किया। रावण और अंगद के तीखे संवादों का बार-बार अभ्यास किया गया, जिससे मंचन को प्रभावशाली बनाया जा सके।