स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

कृषि विवि में 100 एकड़ में लगेगा सोलर प्लांट

कृषि विवि में 100 एकड़ में लगेगा सोलर प्लांट

  • हर वर्ष सात करोड़ की होगी बचत 
  • कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर 17 कर्मचारियों को कुलपति ने किया सम्मानित, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बांधा समां 

पायनियर संवाददाता।अयोध्या

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय 52वां स्थापना दिवस  शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। 

कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को शिक्षा, अनुसंधान और कृषि तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। विद्यार्थियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय के संसाधनों का व्यावसायिक उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की 100 एकड़ भूमि पर सोलर प्लांट स्थापित करने की योजना है। इससे करीब 40 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा और विश्वविद्यालय को प्रतिवर्ष लगभग सात करोड़ रुपये के बिजली बिल की बचत होगी। इस धनराशि का उपयोग शिक्षा एवं अनुसंधान कार्यों को बेहतर बनाने में किया जा सकेगा।

कुलसचिव डॉ. पी. एस. प्रमाणिक ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. भगवान दीन ने विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपतियों के योगदान को याद किया। उन्होंने प्रदेश में कृषि एवं उद्यान से संबंधित तीन नए विश्वविद्यालयों की शुरुआत की जानकारी भी दी। इनमें महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय, उद्यान विश्वविद्यालय तथा उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय शामिल हैं। कार्यक्रम के आयोजक सचिव एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. नियोगी ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत किया। सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा. सत्यव्रत सिंह ने किया। 

उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में अमरजीत सिंह, सतीश कुमार, अरविन्द कुमार, कीर्ति सिंह यादव, राम लगन तिवारी, हरी शंकर पाण्डे, अंकित कुमार, राम आधार, राम वचन वर्मा, सरजू प्रसाद, काशीराम, बड़कऊ, प्रसन्नजीत विश्वास, बैजनाथ, उमेश कुमार, प्रमोद कुमारऔर शिवमोहन वर्मा शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें