स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

कृषि विवि : कक्षाओं में मोबाइल प्रतिबंधित

कृषि विवि : कक्षाओं में मोबाइल प्रतिबंधित

  • शैक्षणिक व्यवस्था पर कुलपति सख्त, दिए दिशा निर्देश

पायनियर संवाददता।अयोध्या

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर कुलपति शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में सुदृकरण को लेकर सख्त नजर आए। 

कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित को ध्यान में रखते हुए कक्षाओं में मोबाइल फोन के प्रयोग पर रोक रहेगी। अब कोई भी छात्र-छात्राएं क्लासरूम में मोबाइल फोन लेकर नहीं बैठ सकेंगे। कुलपति ने विश्वविद्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली को शीघ्र लागू करने की दिशा में आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि ई-ऑफिस से कार्यालयी कार्यों में तेजी आएगी और कार्य प्रभावित नहीं होगा। कुलपति ने कहा कि विवि परिसर में आंधी-तूफान में गिरे पेड़ों का शीघ्र ऑडिट कर निस्तारण करें।  

बैठक में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं से संबंधित जानकारी को व्यवस्थित रूप से संकलित करने तथा विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं से बेहतर ढंग से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी परीक्षा हाल में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखने और छह महीने तक का रिकॉर्डिंग डाटा रखने के निर्देश दिए, जिससे कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और अनुशासन बना रहे। कुलपति ने कहा कि नव आगंतुक छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया जाएगा। विद्यार्थियों की समस्याओं, अपेक्षाओं तथा विश्वविद्यालय से जुड़ी जिज्ञासाओं को समझने का प्रयास किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें