स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

  • जनसुनवाई में सुधार, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण एवं योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के दिए निर्देश

पायनियर संवाददाता ।  घाटमपुर

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कार्य भार संभालने के बाद सोमवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने  कार्यालयों की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने IGRS की रैंकिंग में सुधार हेतु विभागों में डेडिकेटेड स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों एवं विभागीय स्तर पर लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी कार्यालयों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके और पात्र लाभार्थी बिना किसी असुविधा के योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

समाज कल्याण विभाग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के एक साथ बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और आमजन से संबंधित प्रकरणों का प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जा सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कार्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रखने तथा अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारी नियमित रूप से योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें