जन्मदिन से एक दिन पहले बुझा घर का चिराग, पानी के टैंकर ने कुचला एक साल का मासूम

सेक्टर-86 में ट्रैक्टर पीछे करते समय हुआ हादसा, परिवार का इकलौता बेटा था राहुल
पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबादफरीदाबाद के नहर पार क्षेत्र स्थित सेक्टर-86 में एक दर्दनाक हादसे ने मजदूर परिवार की खुशियां छीन लीं। पानी का टैंकर लेकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक साल के मासूम राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। दुखद संयोग यह है कि 12 अक्टूबर को राहुल का पहला जन्मदिन था, लेकिन उससे एक दिन पहले ही परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। मध्य प्रदेश का मूल निवासी जितेंद्र अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में मजदूरी कर गुजर-बसर करता है। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के पिता जितेंद्र के अनुसार, शाम के समय राहुल सड़क किनारे बैठकर खेल रहा था, जबकि परिवार के सदस्य कमरे के अंदर थे। कुछ देर बाद बच्चों के शोर की आवाज सुनकर वह बाहर पहुंचे तो बेटे को ट्रैक्टर की चपेट में पाया। बताया जा रहा है कि पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर पीछे करते समय मासूम के ऊपर चढ़ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गइले खेड़ी थाना पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है। जिस घर में बेटे के पहले जन्मदिन की तैयारियां होनी थीं, वहां अब मातम पसरा है। एक हादसे ने परिवार से उसकी सबसे बड़ी खुशी छीन ली।
---------------------



